• Home
  • News
  • Sad: Veteran filmmaker Rajkumar Kohli passes away! Said goodbye to the world at the age of 93, suffered a heart attack while bathing

दुखदः दिग्गज फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली का निधन! 93 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, नहाते वक्त पड़ा दिल का दौरा

editor
  • Awaaz Desk
  • November 24, 2023 07:11 AM
Sad: Veteran filmmaker Rajkumar Kohli passes away! Said goodbye to the world at the age of 93, suffered a heart attack while bathing

नई दिल्ली। फिल्म जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्ममेकर राज कुमार कोहली का आज 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कहा। वह एक्टर और बिग बॉस फेम अरमान कोहली के पिता थे। अरमान के करीबी दोस्त विजय ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि राज कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। बताया जा रहा है कि राज कुमार शुक्रवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे, लेकिन जब वह काफी देर तक बार नहीं आए तो उनके बेटे अरमान दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां उनके पिता बेसुध पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राज कुमार ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। उन्होंने साल 1966 में आई ‘दुल्ला भट्टी’, साल 1970 में आई ‘लुटेरा’, ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’, ‘बदले की आग’, ‘नौकर बीवी का’ और ‘राज तिलक’ जैसी फिल्में बनाई हैं। 


संबंधित आलेख: