• Home
  • News
  • Salim Wastik, who was fighting for his life after being attacked with a sharp weapon, has regained consciousness! Video from the hospital surfaced, showing both attackers killed in a police encounter.

धारदार हथियार से हमले के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहे सलीम वास्तिक को आया होश! अस्पताल से सामने आया वीडियो, पुलिस एनकाउंटर में दोनों हमलावर ढेर

editor
  • Awaaz Desk
  • March 06, 2026 07:03 AM
Salim Wastik, who was fighting for his life after being attacked with a sharp weapon, has regained consciousness! Video from the hospital surfaced, showing both attackers killed in a police encounter.

नई दिल्ली। मशहूर यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनके होश में आने का वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि पिछले दिनों गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में घुसकर दो बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद से वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि अब उन्हें होश आ गया है और उन्होंने डॉक्टरों की आवाज पर प्रतिक्रिया दी है। सलीम वास्तिक की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए पांच सेकंड के एक वीडियो में वह अस्पताल के बिस्तर पर आंखें खोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वे अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सलीम के होश में आने की खबर मिलते ही उनके परिचितों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि घटना वाले दिन सलीम वास्तिक अपने लोनी स्थित दफ्तर में अकेले थे, तभी बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि हमलावरों ने उन पर कितनी बेरहमी से वार किए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान जीशान और गुलफाम के रूप में की। इस बर्बर हमले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावर भाइयों का अंत कर दिया है। पहले लोनी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में छोटा भाई जीशान मारा गया। इसके बाद इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दूसरी मुठभेड़ में बड़ा भाई गुलफाम भी ढेर हो गया।
 


संबंधित आलेख: