• Home
  • News
  • Salute to hard work: Kapri of Pithoragarh made flower garden with hard work! District Magistrate Reena was impressed by the colorful flowers

मेहनत को सलामः पिथौरागढ़ के कापड़ी ने कड़ी मेहनत से बनाई पुष्प वाटिका! रंग-बिरंगी फूलों को देख प्रभावित हुईं जिलाधिकारी रीना

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 15, 2023 02:03 PM
Salute to hard work: Kapri of Pithoragarh made flower garden with hard work! District Magistrate Reena was impressed by the colorful flowers

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने ग्राम पातल पोखरी में चंद्र बल्लभ कापड़ी द्वारा संचालित पुष्प नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रजाति के पुष्प (फूल) के पौधों को देखा तथा नर्सरी में तैयार किए गए विभिन्न प्रजाति के पुष्प पौध देखकर बहुत प्रभावित हुई। जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी के कार्यों की सराहना की। जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी को फूलों का बुके तैयार करने की ट्रेनिंग लेने का भी सुझाव दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य को निर्देश दिए कि चन्द्र बल्लभ कापड़ी का विजिटिंग कार्ड सभी विभागों में वितरित किया जाए ताकि विभाग नर्सरी से पुष्प पौध खरीद सकें। पुष्प नर्सरी संचालक चंद्र बल्लभ कापड़ी ने बताया कि उनके द्वारा लगभग 60 विभिन्न प्रजाति के पुष्प पौध तैयार किये जा रहे हैं। उन्हें नर्सरी व्यवसाय से लगभग रुपये 50 हज़ार वार्षिक आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि उनकी नर्सरी से तैयार पुष्प पौध आर्मी को एवं स्थानीय बाजार में उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्री कापड़ी ने बताया कि उन्हें उद्यान, कृषि आदि विभागों से पुष्प नर्सरी विकसित करने में पर्याप्त सहयोग मिला है। जिला उद्यान विभाग ने तारबाड़ एवं कृषि विभाग ने सिंचाई टैंक बना कर दिया है।


संबंधित आलेख: