• Home
  • News
  • Salute to Sania: Will become the country's first Muslim woman fighter pilot! Studied from father TV mechanic and Hindi medium, achieved success through hard work

सानिया को सलामः बनेंगी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट! पिता टीवी मैकेनिक और हिंदी मीडियम से पढ़ाई, कड़ी मेहनत से पाया मुकाम

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 23, 2022 08:12 AM
Salute to Sania: Will become the country's first Muslim woman fighter pilot! Studied from father TV mechanic and Hindi medium, achieved success through hard work

लखनऊ। सानिया मिर्जा देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। यूपी के मिर्जापुर की रहने वाली सानिया ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल कर यह मुकाम हासिल की है। सानिया 27 दिसंबर को पुणे में ट्रेनिंग शुरू करके अपने सपने को सच करने जा रही हैं। बता दें कि सानिया मिर्जापुर से करीब 10 किमी दूर जसोवर गांव की हैं। गांव के ही स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की। 12वीं के लिए मिर्जापुर आईं और हिंदी मीडियम से पढ़ाई की। सानिया के पिता शाहिद अली टीवी मैकेनिक हैं और गांव के घर पर ही उनकी दुकान है। इस सफलता के बाद सानिया और उसके परिजन बेहद खुश हैं। लगातार उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। सानिया का कहना है कि उसने देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी का इंटरव्यू पढ़ा था। तभी से उनके मन में फाइटर पायलट बनने की इच्छा हो गई। उनका कहना है कि आमतौर पर हम जिस जगह से आते हैं वहां टीचर, डॉक्टर या इंजीनियर के आगे की कोई बात ही नहीं करता है। मेरी पूरी पढ़ाई हिंदी मीडियम से हुई है। 8वीं तक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। फिर 10वीं गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से किया। पिता शाहिद अली का कहना है कि सानिया देश की पहली फाइटर पायलट अवनी को अपना आदर्श मानती हैं। वह उनके जैसा बनना चाहती थीं। सानिया देश की दूसरी ऐसी लड़की हैं, जिसे फाइटर पायलट के तौर पर चुना गया है। यह हमारे लिए गर्व की बात हैं। मैंने सिर्फ उसे अपनी इच्छा पर आगे बढ़ने दिया।


संबंधित आलेख: