• Home
  • News
  • Salute to service: Sasikala of Nainital and Ganga Joshi of Udham Singh Nagar get Florence Nightingale Award! President Murmu honored for outstanding work

सेवा को सलामः नैनीताल की शशिकला और ऊधम सिंह नगर की गंगा जोशी को मिला फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड! उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 07, 2022 11:11 AM
Salute to service: Sasikala of Nainital and Ganga Joshi of Udham Singh Nagar get Florence Nightingale Award! President Murmu honored for outstanding work

रुद्रपुर/नई दिल्ली। नर्सिंग कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज उत्तराखण्ड की एक नर्स और एक एएनएम को वर्ष 2021 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड दिया। इस दौरान नैनीताल स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में लम्बे समय से नर्स के रूप में तैनात मेट्रन शशिकला पांडे और ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा की एएनएम गंगा जोशी को राष्ट्रपति मुर्मू ने श्छंजपवदंस थ्सवतमदबम छपहीजपदहंसम ।ूंतक 2021 से सम्मानित किया।

मेट्रन शशिकला और गंगा जोशी को यह सम्मान उनके मरीजों के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया। बता दें की शशिकला पांडे और गंगा जोशी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करती आई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोविड जैसे मुश्किल हालातों में भी अपनी सेवाएं दी व कोविड संबंधित गतिविधियों में काम किया। एएनएम गंगा जोशी क्षेत्र में लगातार आमजन को अभियान चलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती रही हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। यही वजह है कि प्रशासन द्वारा उनके नामों को इस अवार्ड के लिए भेजा गया था।  बता दें कि राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं को मान्यता देने के रूप में की गई थी।


संबंधित आलेख: