• Home
  • News
  • Salute to the spirits: Age is just a number! India's 94-year-old Bhagwani Devi won gold medal for India in World Masters Athletics Championships

हौसले को सलामः उम्र तो बस एक नंबर है! भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 12, 2022 11:07 AM
Salute to the spirits: Age is just a number! India's 94-year-old Bhagwani Devi won gold medal for India in World Masters Athletics Championships

भारत की 94 साल की भगवानी देवी ने विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। उनके इस हौसले को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। भगवानी देवी ने पदक जीतकर यह दिखा दिया कि जब देश की बात आती है तो भारत में युवा ही नहीं बुजुर्ग भी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। चैंपियनशिप में भगवानी देवी ने गोल्ड के अलावा दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं।

भगवानी देवी ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीनियर सिटीजन कैटिगरी में 100 मीटर रेस का गोल्ड जीता तो फिर शॉटपुट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। फिनलैंड के टाम्परे में आयोजित चैंपियनशिप में हरियाणा की भगवानी देवी ने 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में महज 24.74 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता। यही नहीं, भगवानी देवी शॉटपुट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं। खेल मंत्रालय ने उनकी कामयाबी पर ट्वीट कर बधाई दी है और लिखा है कि ट्वीट में लिखा, "भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने एकबार फिर बतला दिया है कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है। उन्होंने गोल्ड और और ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

यह पहला मौका नहीं है जब भगवानी देवी ने पदक अपने नाम किए हैं। इससे पहले भी वह कई पदक जीत चूकी हैं, बुजुर्ग महिला एथलीट ने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे, जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के लिए भी क्वालीफाई किया गया था।


संबंधित आलेख: