• Home
  • News
  • Samantha reveals new love, don't know who is Samantha's heartthrob.

सामंथा ने किया नए प्यार का खुलासा, जाने कौन है सामंथा का दिल धड़काने वाला।

editor
  • Yogesh Shaily
  • August 20, 2023 10:08 AM
Samantha reveals new love, don't know who is Samantha's heartthrob.

सामंथा ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए प्यार की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा,  "चमकदार पानी के लिए नया प्यार मिला..." अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘नए नियमों के साथ नई खोजें आती हैं’। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही अपनी इलाज की यात्रा शुरू कर दी है। सामंथा का यह पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सामंथा आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगी और एक बार फिर रॉक करेंगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सामंथा आप बहुत ही हिम्मती हैं। आप कई लोगों को इंस्पायर करती हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सामंथा आपको नई यात्रा मुबारक हो। मुझे पता है कि आप जल्दी ही इसे भी फतेह कर लेंगी।’  

हाल ही में, सामंथा ने अपने नए प्यार का खुलासा किया है और बताया है कि वह अभी अपने व्यस्त अभिनय करियर से ब्रेक पर हैं। सामंथा फिलहाल फिल्मों से थोड़े समय के ब्रेक पर हैं और अपने इलाज पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। पिछले दिनों सामंथा को मायोसाइटिस का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया था। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहती हैं।


संबंधित आलेख: