• Home
  • News
  • Satpal Maharaj instructed the officials in the meeting of Panchayati Raj officials, action will be taken on negligence.

सतपाल महाराज ने पंचायती राज अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को दी हिदायद, लापरवाही पर होगी कार्यवाही।

editor
  • Yogesh Shaily
  • July 31, 2023 02:07 PM
Satpal Maharaj instructed the officials in the meeting of Panchayati Raj officials, action will be taken on negligence.

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज द्वारा निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें सभी जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारीगण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे। महाराज द्वारा बताया गया कि पी0डब्लू विभाग में गड्ढा मुक्त ऐप बनाया गया है, जिससे यदि कहीं पर भी सड़क पर गड़ढ़ा हो तो उनकी फोटो लेकर विभाग को भेजी जाती है, तथा विभाग द्वारा उस पर त्वरित कार्यवाही की जाती है। इसी तर्ज पर पंचायती राज विभाग में कूड़ा मुक्त ऐप बनाए जाने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी कूड़ा होने की दशा में उसकी सूचना फोटो के माध्यम से विभाग तक पहुंच सके एवं कूड़े का निस्तारण किया जा सके। कुछ दिनों पूर्व जनपद हरिद्वार के भ्रमण के दौरान उन्हें जनपद हरिद्वार में कहीं भी सफाई नजर नहीं आयी एवं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए जिसको कैबिनेट मंत्री ने निराशाजनक बताते हुए कहा कि उनके एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कभी भी किसी भी जनपद का औचक निरीक्षण किया जा सकता है और अगर किसी जनपद में साफ-सफाई न होना एवं कूड़ा आदि दिखाई दिया तो सम्बन्धित जनपद के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

 


संबंधित आलेख: