बाल बाल बचे सलमान खान! क्रिसमस की रात सलमान को डसा साँप ने,रातभर रहे हॉस्पिटल में भर्ती
जब सारी दुनिया क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही थी तब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हॉस्पिटल में एडमिट थे। दरअसल क्रिसमस की रात सलमान खान के लिए गिफ्ट की जगह मुसीबत लेकर आई। 25 दिसम्बर को सलमान खान अपने दोस्तों के साथ पनवेल फार्म हाउस में बर्थड़े मना रहे थे। दोस्तो के साथ हंसी खुशी के माहौल में अचानक उन्हें लगा कि कोई चीज उनके हाथ मे सूई की तरह चुभी। उन्होंने हाथ पर देखा सूई जैसा निशान भी था,फिर उन्होंने इधर उधर नज़र दौड़ाई तो देखा वहाँ एक सांप था। साँप देखकर सल्लू भाई डर गए मदद के लिए चिल्लाए। दोस्तो ने अनान फानन में सलमान खान को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। करीब 7 घण्टे तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। फ़िलहाल सलमान खान अब खतरे से बाहर है और सकुशल है।
आपको बता दें पनवेल फार्म हाऊस घने जंगलों के बीच बना है। यहां पहले भी साँप देखे गए है। सलमान खान को जिस साँप ने काटा वो साँप ज़्यादा ज़हरीला नही था।