• Home
  • News
  • Sensational: A man poured petrol on a moving train and set it on fire! Three including mother-daughter died, there was chaos on the spot

सनसनीखेजः चलती ट्रेन में शख्स ने पेट्रोल डालकर लगाई आग! मां-बेटी समेत तीन की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 03, 2023 05:04 AM
Sensational: A man poured petrol on a moving train and set it on fire! Three including mother-daughter died, there was chaos on the spot

नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं। दोनों का शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर मिला। इस घटना में करीब आठ लोग घायल भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई। रेलवे सूत्रों ने जानकारी दी कि आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद धीमा होने पर वह व्यक्ति फरार हो गया। उन्होंने कहा कि जब ट्रेन कोझीकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तो यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना देकर आग बुझाई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। झुलसे हुए आठ लोगों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य पर रवाना कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना दो व्यक्तियों के बीच बहस के बाद हुई। कोझिकोड सिटी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


संबंधित आलेख: