• Home
  • News
  • Sensational: Boy shoots girlfriend in the middle of the road saying 'You are only mine'! I also blew myself up, the dolly was about to rise after two months

सनसनीखेजः तुम सिर्फ मेरी हो... कहकर लड़के ने बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली! खुद को भी उड़ाया, दो महीने बाद उठने वाली थी डोली

editor
  • Awaaz Desk
  • September 22, 2023 12:09 PM
Sensational: Boy shoots girlfriend in the middle of the road saying 'You are only mine'! I also blew myself up, the dolly was about to rise after two months

नई दिल्ली। बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पटना के तारेगना के में एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी फिर खुद को भी उड़ा लिया। गोली लगने से लड़के की मौत हो गई जबकि लड़की की हालात गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना मसौढ़ी अनुमंडल मुख्यालय के तारेगना डीह की है। मामले की जानकारी होते ही आस-पड़ोस के लोग दहशत में आ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक युवक का नाम राजू है। वह मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम संजय पासवान है। वह लड़की का पड़ोसी है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है। लड़का प्रेमिका से शादी करना चाहता था मगर उसका रिश्ता कहीं और तय हो गया था। दो महीने बाद लड़की की किसी और से शादी होने वाली थी। इस बात से लड़का परेशान था। हालांकि लड़की ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह मामला एक तरफा है। लड़का पड़ोस में रहने वाली लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था मगर उसकी शादी कहीं और होने वाली थी। लड़की ने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था।

संबंधित आलेख: