• Home
  • News
  • Sensational: Father lost his temper after seeing his daughter with her lover! Both of them were killed by cutting them with a shovel, they surrendered after reaching the police station.

सनसनीखेजः बेटी को प्रेमी संग देख पिता ने खोया आपा! फावड़े से काटकर दोनों को उतारा मौत के घाट, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

editor
  • Awaaz Desk
  • January 02, 2024 07:01 AM
Sensational: Father lost his temper after seeing his daughter with her lover! Both of them were killed by cutting them with a shovel, they surrendered after reaching the police station.

बदायूं। यूपी के बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी। यहां एक शख्स ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखने को बाद आपा खो दिया। गुस्से में आकर उसने फावड़े से काटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव का है। यहां रहने वाली 20 साल की एक युवती के संबंध अपनी ही जाति के एक युवक से हो गए थे। देर रात दोनों ने मिलने की प्लानिंग की और युवक युवती के घर पहुंच गया, लेकिन इसी बीच दोनों को मिलते हुए युवती के परिजनों ने देख लिया। इसके बाद युवती के पिता ने मौके पर ही दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. बाद में परिजनों के साथ मिलकर दोनों की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवती का पिता खुद ही फावड़ा लेकर थाने पहुंच गया। उसने पूरी घटना वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को बताई, जिसे सुनकर थाने में हड़कंप मच गया।


संबंधित आलेख: