• Home
  • News
  • Sensational: Husband and wife murdered by slitting their throats in Moradabad! There was a stir in the police department, the accused uncle reached the police station after committing the crime.

सनसनीखेजः मुरादाबाद में पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या! पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, वारदात को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचा आरोपी चाचा

editor
  • Awaaz Desk
  • October 22, 2023 11:10 AM
Sensational: Husband and wife murdered by slitting their throats in Moradabad! There was a stir in the police department, the accused uncle reached the police station after committing the crime.

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी चाचा ने थाने में पहुंचकर इसकी जानकारी दी तो पुलिसकर्मी सन्न रह गए। पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। परशुपुरा बाजे गांव में वरुण कुमार पत्नी बबीता के साथ रहता था। वह एक मोबाइल की दुकान में काम करता था। बगल में रहने वाले उसके चाचा से मामूली विवाद चला आ रहा था। बताया जाता है कि शनिवार को दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद चाचा ने मौका पाकर दोनों की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह सुबह भगतपुर थाने पहुंचा। इस खबर से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। आनन-फानन मंे पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 


संबंधित आलेख: