• Home
  • News
  • Sensational incident in Almora: A woman's suspicious death sparks panic! Husband accused of beating her to death with a stick; police conduct raids to find the absconding accused.

अल्मोड़ा में सनसनीखेज वारदातः महिला की संदिग्ध मौत के बाद मचा हड़कंप! पति पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या का आरोप, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

editor
  • Awaaz Desk
  • June 05, 2026 10:06 AM
Sensational incident in Almora: A woman's suspicious death sparks panic! Husband accused of beating her to death with a stick; police conduct raids to find the absconding accused.

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सल्ट ब्लॉक की खुमाड़ ग्रामसभा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है और क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा खुमाड़ में गुरुवार रात करीब 25 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम  मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शुक्रवार को रानीखेत से क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं तहसीलदार आबिद अली ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।


संबंधित आलेख: