• Home
  • News
  • Sensational incident in Dehradun: Car riders, enraged by overtaking, opened fire indiscriminately! A brigadier taking a morning walk died, and police imposed a blockade across the district.

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: ओवरटेकिंग को लेकर भड़के कार सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग! मॉर्निंग वॉक कर रहे ब्रिगेडियर की मौत, पुलिस ने की जिलेभर में नाकेबंदी

editor
  • Awaaz Desk
  • March 30, 2026 06:03 AM
Sensational incident in Dehradun: Car riders, enraged by overtaking, opened fire indiscriminately! A brigadier taking a morning walk died, and police imposed a blockade across the district.

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां आज सोमवार सुबह-सुबह मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने एक निर्दोष की जान ले ली। दरअसल, राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र में मसूरी रोड के मालसी इलाके के पास दो कार सवारों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया और गोलीबारी तक जा पहुंचा। जानकारी के मुताबिक एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो कार के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कार को रोकने के इरादे से उसके टायरों पर गोलीबारी की। इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना यहीं नहीं रुकी। गोलीबारी से बचने की कोशिश कर रही फॉर्च्यूनर कार जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने कार सवारों के साथ मारपीट की, साथ ही वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, एसपी सिटी समेत पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को गहरा दुख दिया है, बल्कि पूरे इलाके में गुस्से और दहशत का माहौल बना दिया है। 


संबंधित आलेख: