सनसनीखेजः पड़ोसी का खूनी खेल! शादी वाले घर में पहुंचा बंदूक लेकर, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका
गोंडा। यूपी के गोंडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां शादी समारोह वाले घर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब पड़ोस में रहने वाला शख्स बंदूक लेकर पहुंच गया। विवाद के बाद पड़ोसी ने कई राउंड गोलियां चला दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गोलीबारी में एक नाबालिग लड़की, 13 वर्षीय लड़का समेत पांच लोग घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूल्हे के भाई की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी राजू उर्फ गब्बर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शादी वाले घर में टेंट (टीन शेड) लगाने को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दूल्हे के भाई सुशील जायसवाल ने बताया कि घर में आज शादी थी। जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। तभी पड़ोसियो ने विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर कई राउंड फायरिंग कर दी। सुशील के मुताबिक, इस घटना में भाई, भतीजी समेत 6 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान मामी की मौत हो गई। गोली चलाने वाला उनका पड़ोसी गब्बर यादव है, जो कि फौजी है।