• Home
  • News
  • Sensational: Seniors in school beat up 12 year old student badly! Death occurred in agony, police registered a case

सनसनीखेजः स्कूल में सीनियर्स ने 12 साल के छात्र को बुरी तरह पीटा! तड़प-तड़पकर हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

editor
  • Awaaz Desk
  • February 02, 2024 09:02 AM
Sensational: Seniors in school beat up 12 year old student badly! Death occurred in agony, police registered a case

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर 12 साल के छात्र की पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के एक हफ्ते बाद मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने बताया कि दीपचंद बंधु अस्पताल से 20 जनवरी को 12 साल एक लड़के की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने आगे कहा कि अस्पताल पहुंचने के बाद पता चला कि लड़के को उसके पिता ने 20 जनवरी की शाम सात बजे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया था। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीना ने बताया कि लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में जांच शुरू की गई है और मृतक के पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, बच्चे के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने 11 जनवरी को स्कूल से लौटने के बाद उन्हें बताया था कि उसे बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने पीटा है और उसने बाएं घुटने में चोट लगने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पिता लड़के को दीप चंद बंधु अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले गए जहां उसे कुछ दवाएं दी गईं और आगे के इलाज के लिए हड्डी रोग विभाग में रेफर कर दिया गया। उस दिन विभाग बंद होने के बाद वे वहां नहीं पहुंचे।


संबंधित आलेख: