सनसनीखेजः एक ही परिवार के सात सदस्यों ने की आत्महत्या! सनसनी के बीच मचा हड़कंप, सुसाइड नोट पढ़कर सन्न रह गई पुलिस
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां एक ही परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
हालांकि घटना के पीछे की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। घटना पर टिप्पणी करते हुए सूरत के डीसीपी राकेश बारोट ने कहा कि एक परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा है और हम कारण की पुष्टि कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह ज्यादातर आर्थिक समस्या का मामला है। आगे की जांच चल रही है। डीसीपी राकेश बारोट ने कहा कि घटना अदजान इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट की है।
पुलिस ने बताया कि ठेकेदारी का काम करने वाले 37 साल के मनीष सोलंकी अपने परिवार के साथ यहां पर रहते थे। परिवार में माता-पिता, पत्नी, 10 और 13 साल की दो बेटियां और 6 साल का एक बेटा थे शनिवार दोपहर सभी के शव घर में पाए गए हैं। मनीष का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बाकी सदस्यों ने शव घर में बिस्तर और फर्श पर पड़े हुए थे।