• Home
  • News
  • Severe heat in the capital Delhi, mercury crossed 46 degrees

राजधानी दिल्ली में भयंकर गर्मी, 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा 

editor
  • Awaaz Desk
  • May 22, 2023 02:05 PM
Severe heat in the capital Delhi, mercury crossed 46 degrees

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भयंकर गर्मी पड़ रही है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया। झुलसाने वाली गर्मी में लोगों को अब घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। आज (22 मई) को हीटवेव (लू) की भी स्थिति देखने को मिली।


दिल्ली के नजफगढ़ में दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नरेला और पीतमपुरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


21 मई का तापमान
रविवार को नजफगढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नरेला और पीतमपुरा में 45 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 44 डिग्री, पालम में 43.8 डिग्री दर्ज किया गया था।


चुभन वाली गर्मी से बच रहे लोग
दिल्ली में चुभन वाली गर्मी पिछले कई दिनों से जारी है। लू के थपेड़ों के चलते लोग घर से निकल नहीं पाते हैं। महिलाओं, बजुर्ग और पुरुष सभी लोग अपना चेहरा ढक कर निकल रहे हैं।

23 मई रात से बारिश की संभावना
राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद बूंदाबांदी होने पर गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार रात को कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद तीन दिन तक हल्की वर्षा हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट हो सकती है।


संबंधित आलेख: