• Home
  • News
  • Shahrukh Khan's son Aryan did not get bail! Next hearing on October 20

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नहीं मिली जमानत ! 20 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 14, 2021 12:10 PM
Shahrukh Khan's son Aryan did not get bail! Next hearing on October 20

नई दिल्ली। क्रूज पर ड्रग्स पार्टी मामले में सलाखों के पीछे गए अभिनेता शाहरूख खान के बेटे को आज भी जमानत नहीं मिली। आर्यन को अब 20 अक्टूबर तक जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें कि आर्यन की जमानत याचिका को लेकर आज मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में सुनवाई हुई। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी 20 तारीख तक जेल में ही रहना होगा। आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह ने कहा कि मैं हाईकोर्ट में शौविक चक्रवर्ती के फैसले का एक भाग पढ़ना चाहता हूं। उस मामले में तर्क यह था कि ड्रग्‍स की कोई जब्‍ती नहीं हुई, लेकिन हमारे मामले में जब्‍ती हुई है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में माना था कि आरोपी जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी था और यह कि वहां पैसों का लेनदेन था। अदालत ने माना था कि NDPS के तहत सभी जमानती अपराध गैर जमानती हैं। कोर्ट ने कहा था कि अगर कोई रिकवरी नहीं हुई तो भी आप ड्रग डीलर्स के संपर्क में थे, इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती। मौजूदा मामले में ड्रग डीलर हैं आचित और शिवराज, जिनके संपर्क में आरोपी थे। इससे पहले ASG के देर से पहुंचने के कारण कार्यवाही लेट शुरू हुई। उन्होंने कोर्ट में पहुंचते ही देरी के लिए माफी मांगी। आर्यन का आज जेल में 7वां दिन है।


संबंधित आलेख: