शर्मनाक!कांग्रेस डूब नही रही,डुबाई जा रही है!कांग्रेसी नेता ने दिया विवादित बयान, रेप रोकना हो नामुमकिन, तो लेट जाओ और रेप का आनंद लो!
कांग्रेस की नैय्या डूब नही रही डुबाई जा रही है,कभी खुद राहुल गांधी विवादित बयान देकर तो कभी कांग्रेस के नेता बेतुके बयान देकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने पर तुले है। इस बार कर्नाटक के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार ने कर्नाटक विधानसभा में रेप को लेकर विवादित बयान दिया है जिसके बाद न सिर्फ अन्य पार्टियों ने बल्कि कांग्रेस के भी कई नेताओ ने आपत्ति दर्ज की है। रेप को लेकर कांग्रेसी नेता रमेश कुमार ने विधानसभा में अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि "अगर रेप को रोकना नामुमकिन हो तो,लेट जाओ और रेप का आनंद लो"। रमेश कुमार ने जब ये भरी सभा मे कहा तो उनके बयान पर आपत्ति जताने की जगह कई लोग ठहाके मारकर हंस पड़े। रमेश कुमार के इस भद्दे बयान पर महिला कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोग रमेश कुमार से खासे नाराज है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि"मुझे आश्चर्य है कि सदन में ऐसे लोग भी आकर बैठते है,जिन्हें महिला के प्रति न तो आदर है न सम्मान,जिन लोगो ने भी ऐसे व्यक्ति को चुनकर भेजा है उन्हें एक बार सोचना चाहिए, इनकी पार्टी को ऐसे विधायक पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है और गुरुवार को सदन में किसानों के मुद्दे को लेकर चर्चा की जा रही थी,विधायकों ने अध्यक्ष से समय की मांग को लेकर चर्चा की तो अध्यक्ष ने कहा जैसा आप लोग फैसला लेंगे मैं मानूंगा,जैसा चल रहा है चलने दीजिये स्थिति का आनंद लीजिये,तभी रमेश कुमार ने अध्यक्ष की बात को काटते हुए कहा कि एक कहावत है जब रेप रोकना नामुमकिन हो तो लेट जाओ और इसका आनंद लो।ये सुनकर वहाँ मौजूद ज़्यादातर लोगों ने आपत्ति जताने की जगह हंसी के फव्वारे छोड़ दिये।रमेश कुमार के इस विवादित बयान से अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के खिलाफ लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।