• Home
  • News
  • Shameful: Drunk Indian student pees on American Airlines! Airlines ban, New York-Delhi flight incident

शर्मनाकः नशे में धुत्त भारतीय छात्र ने अमेरिकन एयरलाइंस में की पेशाब! एयरलाइंस ने बैन लगाया, न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की घटना

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 05, 2023 07:03 AM
Shameful: Drunk Indian student pees on American Airlines! Airlines ban, New York-Delhi flight incident

नई दिल्ली। अमेरिकन एयरलाइंट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में नशे में धुत्त एक भारतीय शख्स ने अमेरिकी यात्री के ऊपर पेशाब कर दी। घटना 3 मार्च की बताई जा रही है, लेकिन मामला अब सामने आया है। ये फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने माफी मांग ली थी। लेकिन एयरलाइंस ने आरोपी पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट 292 में अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र शराब के नशे में धुत होकर यात्रा कर रहा था। छात्र का नाम आर्य वोहरा है। उसने सोते समय पेशाब कर दी, जो लीक होकर पास बैठे यात्री पर गिर गई। इस बात की शिकायत क्रू से की गई। 

अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट ने 3 मार्च रात 9:16 बजे न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी। 14 घंटे 26 मिनट की यात्रा के दौरान ये घटना हुई। आरोपी ने पीड़ित यात्री से माफी मांग ली। इसलिए वो इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं देना चाहता था। लेकिन जब क्रू को पता चला तो उन्होंने पायलट को बताया। विमान 4 मार्च सुबह 10:12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को मामले की सूचना दी गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर CISF के जवानों ने विमान से उतरते ही आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि छात्र बहुत नशे में था। वो क्रू मेंबर्स की बात नहीं सुन रहा था। जब उसे अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा गया तो वो बहस करने लगा। वो बाकी यात्रियों को परेशान कर रहा था। थोड़ी देर बाद वो सो गया।


संबंधित आलेख: