• Home
  • News
  • Shocking case: Wife conspired to kill husband! Injection of poison given on a moving bike, read the incident in the link

हैरान करने वाला मामलाः पति की हत्या के लिए पत्नी ने रची साजिश! चलती बाइक पर दिया जहर का इंजेक्शन, लिंक में पढ़ें होश उड़ाने की वारदात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 21, 2022 12:09 PM
Shocking case: Wife conspired to kill husband! Injection of poison given on a moving bike, read the incident in the link

नई दिल्ली। तेलंगाना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बाइक से जा रहे एक शख्स से लिफ्ट ली गई और कुछ दूर जाकर लिफ्ट लेने वाले ने बाइक चालक को जहर का इंजेक्शन दे दिया। इस घटना को ऐक्सिडेंट में मौत साबित करने के लिए यह साजिश रची गयी। इंजेक्शन लगने के बाद बाइक चालक पलट गया जिससे उसकी मौत हो गयी। इस मामले में जब पुलिस ने गहनता से जांच-पड़ताल की तो सारा माजरा खुला। खुलासा हुआ कि यह हत्या पीड़ित की पत्नी ने ही कराई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पीड़ित की पत्नी और एक आरएमपी डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला खम्मम जिले का है। पुलिस के अनुसार, एक किसान शेख जमाल साहब (55) 19 सितंबर की शाम को अपने घर से निकला। वह अपनी बेटी से मिलने पड़ोसी आंध्र प्रदेश के गुंडराई गांव जा रहे थे। वल्लभी गांव के पास मंकी कैप पहने एक अजनबी ने उनसे लिफ्ट मांगी। शेख जमाल रुक गए और आरोपी की लिफ्ट दे दी। कुछ दूर जाने पर पीछे बैठे शख्स ने शेख की जांघ पर इंजेक्शन लगाया।

शेख को चक्कर आने लगा तो पीछे बैठे शख्स ने बाइक रोकने को कहा। वह वहां से निकल गया। इधर शेख ने पास के खेतों पर काम कर रहे लोगों से मदद मांगी। उसने बताया कि उसे चक्कर आ रहा है। वे लोग उसे लेकर अस्पताल गए। इस दौरान शेख ने किसानों को बताया कि पीछे लिफ्ट लेकर बैठे शख्स ने शायद उसे कुछ इंजेक्शन सा दिया है। हलांकि अस्पताल में इलाज के दौरान शेख की मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खम्मम पुलिस आयुक्त विष्णु वारियर ने मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया था। जांच में चौंकाने वाले विवरण सामने आए और ऑटोरिक्शा चालक मोहन राव, ट्रैक्टर चालक वेंकटेश और आरएमपी डॉक्टर वेंकट की गिरफ्तारी हुई। आरएमपी डॉक्टर ने जहरीले इंजेक्शन की व्यवस्था की थी।


संबंधित आलेख: