• Home
  • News
  • Shraddha murder case: Shraddha's father Vikas Walkar surfaced for the first time! Said - I do not want what happened to my daughter to happen to anyone else

श्रद्धा हत्याकाण्डः पहली बार सामने आए श्रद्धा के पिता विकास वालकर! बोले- मैं नहीं चाहता जैसा मेरी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी और के साथ हो

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 09, 2022 09:12 AM
Shraddha murder case: Shraddha's father Vikas Walkar surfaced for the first time! Said - I do not want what happened to my daughter to happen to anyone else

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकाण्ड मामले मंे पुलिस की जांच लगातार जारी है। आज कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी आफताब पूनावाला की कस्टडी और बढ़ा दी गई है। वहीं श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर शुक्रवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि अभी जांच सही चल रही है लेकिन वसई, तुलिंज पुलिस पहले इस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद मेरी बेटी की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता जैसा मेरी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी और के साथ हो। मैं अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता हूं, इसलिए उसके हत्यारे आफताब को फांसी मिले। मैंने अपनी बेटी से बात करने की कोशिश की, लेकिन पिछले दो सालों में उसने मुझे कोई जवाब नहीं दिया। मुझे कभी नहीं बताया गया कि मेरी बेटी के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने बताया कि आखिरी बार मेरी श्रद्धा से 2021 में बात हुई थी। उसने बताया वह बेंगलुरु में रहती है। मैंने 26 सितंबर को आफताब से बात की और बेटी के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें भरोसा दिलाया है कि हमें न्याय मिलेगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुझे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई। वसई पुलिस की वजह से मुझे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगर उन्होंने मेरी मदद की होती तो मेरी बेटी जिंदा होती। मैं आफताब पूनवाला के लिए भी इसी तरह के सबक की उम्मीद करता हूं जैसे उसने मेरी बेटी की हत्या की। घटना में शामिल आफताब के परिजनों, रिश्तेदारों व अन्य सभी के खिलाफ जांच की जाए। मैं श्रद्धा और आफताब के रिश्ते के खिलाफ था। मैं श्रद्धा के साथ हुई घरेलू हिंसा से अनजान था। मुझे लगता है, उसके परिवार को पता था कि वह उसके साथ क्या कर रहा था।


संबंधित आलेख: