• Home
  • News
  • Silent Attack: Due to sudden pain in the chest, the student became unconscious and fell from the chair! Suffers heart attack in coaching, dies before reaching hospital

साइलेंट अटैकः अचानक सीने में उठा दर्द तो बेसुध होकर कुर्सी से गिरा छात्र! कोचिंग में पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • January 18, 2024 08:01 AM
Silent Attack: Due to sudden pain in the chest, the student became unconscious and fell from the chair! Suffers heart attack in coaching, dies before reaching hospital

नई दिल्ली। इंदौर से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे छात्र की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। बताया जाता है कि सागर के रहने वाले छात्र राजा लोधी को पढ़ाई करते वक्त अचानक कोचिंग के दौरान सीने का दर्द उठा और वह बेसुध होकर गिर पड़ा। दोस्त आनन-फानन में राजा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंदौर के भंवरकुआं थाना इलाके का यह मामला है। सागर के सर्वानंद नगर का रहने वाला छात्र राजा लोधी (20 साल) इंदौर में किराए का कमरा लेकर रहता था। शहर के एक कॉलेज से वह बीए कर रहा था और साथ में कोचिंग से MPPSC की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हर रोज की तरह बुधवार दोपहर छात्र राजा कोचिंग में पढ़ने आया और अपने सहपाठियों के बीच जाकर बैठ गया। इसी दौरान अचानक उसका सिर झुका और जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक राजा बेसुध होकर कुर्सी से गिर पड़ा। यह पूरा दृश्य कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र को नजदीकी एप्पल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी में एडमिट कर उपचार शुरू कर दिया। उसे तत्काल आईसीयू में रखा गया। हालांकि, उपचार के दौरान बुधवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


संबंधित आलेख: