सियाची निशाना: अच्छा तो योगी आदित्यनाथ की हार का इतना भरोसा है इस नेता को!गोरखपुर के लिए 11 मार्च का सीएम योगी के लिए कटवा दिया रिटर्न टिकट!
पांच राज्यो के विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है,किस दिन वोटिंग खत्म होगी और किस तारीख को रिजल्ट आएंगे ये सब तय हो चुका है। तारीखों के एलान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गयी है। अब रैलियां और जनसभा तो आचार संहिता की वजह से नही कर सकते लेकिन नेताओं का ट्वीटर वॉर शुरू हो चुका है। पक्ष विपक्ष सभी एक दूसरे को सोशल मीडिया में ही घेरते दिखाई दे रहे है। इसी कड़ी में किसी ज़माने में बीजेपी के प्रवक्ता रहे आईपी सिंह ने बीजेपी के योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट भी ऐसा की देखते ही देखते ये ट्वीट सुर्खी बन गया है। दरअसल आईपी सिंह को योगी आदित्यनाथ की हार पर इतना भरोसा है कि उन्होंने 11 मार्च का योगी आदित्यनाथ के लिए गोरखपुर का टिकट कटा दिया है।
जी हां ! सपा नेता आईपी सिंह ने दावा किया है कि 10 मार्च को यूपी चुनाव के नतीजे समाजवादी पार्टी के पक्ष में आएंगे,उन्होंने कहा कि हार के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी भी नहीं पूछेगी, इसलिए उन्हें लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाना होगा।

आईपी सिंह ने टिकट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, '10 मार्च जनता का दिन होगा, 10 मार्च प्रदेश में सच्चाई का सूरज निकलेगा और सपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. इसलिए मैंने योगी आदित्यनाथ जी के लिए लखनऊ से गोरखपुर का 11 मार्च का रिटर्न टिकट बुक कर दिया है. यह टिकट संभाल कर रखिए, क्योंकि BJP भी नहीं पूछेगी आपको हार के बाद।"
आईपी सिंह ने टिकट भी शेयर किया है जिसमें आप देख सकते है कि एयर इंडिया की फ्लाइट से बुक हुए टिकट का पीएनआर YZL36 है और यह कन्फर्म टिकट है। यह फ्लाइट 11 मार्च को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम 5 बज कर 5 मिनट पर मिलेगी और ठीक एक घंटे बाद यानी शाम 6 बज कर 5 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी.