उत्तरप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन!राजनीति के क्षेत्र में खेली थी 5 दशक की लंबी पारी
India/guru gram:10/10/2022
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का आज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव को यूरिन इंफेक्शन ब्लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।जिसके चलते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार दिग्गज नेताओं का अस्पताल में उनका हालचाल पूछने के लिए आने जाने का सिलसिला जारी था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी है। पीएम मोदी सहित तमाम नेताओ ने शोक संवेदना प्रकट की है।
आपको बता दें मुलायम सिंह यादव किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। और दो शादियां कर खासे चर्चा में भी रहे थे।
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था. नवंबर में उनका 83 वा जन्मदिन होता। उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे. मुलायम सिंह यादव मौजूदा वक्त में मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं. उत्तर प्रदेश की राजनीति हो देश की राजनीति, मुलायम सिंह यादव को प्रमुख नेताओं में गिना जाता था। वे तीन बार उत्तरप्रदेश के सीएम रहे और वो केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके थे। इसके अलावा मुलायम सिंह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके थे।
मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी, मालती देवी की मृत्यु मई 2003 में हुई, वह अखिलेश यादव की मां थी. मुलायम ने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की. मुलायम सिंह और साधना के बेटे का नाम प्रतीक यादव है. हाल ही में साधना का निधन हो गया था.
राजनीति के क्षेत्र की अगर बात करे तो उन्होंने 5 दशक राजनीति के क्षेत्र में बिताए थे।
1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996- 8 बार विधायक रहे.
- 1977 उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे. लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे.
- 1980 में जनता दल प्रदेश अध्यक्ष रहे.
- 1982-85- विधानपरिषद के सदस्य रहे.
- 1985-87- उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे.
- 1989-91 में उत्तर प्रदेश के सीएम रहे.
- 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया.
- 1993-95- उत्तर प्रदेश के सीएम रहे.
- 1996- सांसद बने
- 1996-98- रक्षा मंत्री रहे.
- 1998-99 में दोबारा सांसद चुने गए.
- 1999 में तीसरी बार सांसद बन कर लोकसभा पहुंचे और सदन में सपा के नेता बने.
- अगस्त 2003 से मई 2007 में उत्तर प्रदेश के सीएम बने.
- 2004 में चौथी बार लोकसभा सांसद बने
- 2007-2009 तक यूपी में विपक्ष के नेता रहे.
- मई 2009 में 5वीं बार सांसद बने.
- 2014 में 6वीं बार सांसद बने
- 2019 से 7वीं बार सांसद थे