• Home
  • News
  • Sports News: Former Australia fast bowler Glenn McGrath came under the grip of Corona, Glenn will not be able to attend the Pink Test match

स्पोर्ट्स न्यूज़:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा आये कोरोना की चपेट में,पिंक टेस्ट मैच में शामिल नही हो पाएंगे ग्लेन

editor
  • Kanchan Verma
  • January 02, 2022 05:01 AM
Sports News: Former Australia fast bowler Glenn McGrath came under the grip of Corona, Glenn will not be able to attend the Pink Test match

कोरोना का कहर एक बार फिर लोगो मे दहशत फैलाने लगा है। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फ़ास्ट बॉलर ग्लेन मैक्ग्रा कोरोना की चपेट में आ गए है। अब ग्लेन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में होने वाले पिंक टेस्ट में शामिल नही हो सकेंगे। पिंक टेस्ट उनकी पत्नी जेन मैक्ग्रा की याद में 7 जनवरी को आयोजित किया जाता है उनकी पत्नी के निधन के बाद हर साल ग्लेन पिंक टेस्ट मैच आयोजित करवाते है। इस टेस्ट की योजनाओं की जानकारी देने से पहले ही उन्हें क्वारंटाइन होना पड़ गया। 
आपको बता दें कि ग्लेन का आरटी पीसीआर टेस्ट हुआ था जिसमे वो पॉजिटिव निकल गए। मैक्ग्रा फाउंडेशन की सीईओ होली मास्टर्स ने कहा कि ग्लेन पॉजिटिव है हम ग्लेन और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है। हमे उम्मीद है कि ग्लेन ठीक रहेंगे और पिंक टेस्ट के तीसरे दिन भाग लेने समय पर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ लौटेंगे।


संबंधित आलेख: