• Home
  • News
  • Sports world: India won the first ODI by eight wickets! Stormy bowling by Arshdeep and Avesh, Shreyas-Sudarshan won

खेल जगतः भारत ने आठ विकेट से जीता पहला वनडे! अर्शदीप और आवेश की तूफानी गेंदबाजी, श्रेयस-सुदर्शन ने मारी बाजी

editor
  • Awaaz Desk
  • December 18, 2023 06:12 AM
Sports world: India won the first ODI by eight wickets! Stormy bowling by Arshdeep and Avesh, Shreyas-Sudarshan won

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 116 रन बनाएण् इसके जवाब में भारत ने महज 2 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। भारत के लिए साई सुदर्शन ने शानदार बैटिंग करते हुए नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके लगाए। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंदों में 52 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने बॉलिंग में कमाल दिखाया। अर्शदीप ने 10 ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट लिए। आवेश खान ने 8 ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। कुलदीप यादव को भी एक सफलता हाथ लगी।


संबंधित आलेख: