• Home
  • News
  • Sports world: Shubman Gill becomes number one batsman! Sachin Tendulkar's record broken, Mohammad Siraj excels in bowling

खेल जगतः नंबर वन बल्लेबाज बने शुभमन गिल! तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज का जलवा

editor
  • Awaaz Desk
  • November 08, 2023 11:11 AM
Sports world: Shubman Gill becomes number one batsman! Sachin Tendulkar's record broken, Mohammad Siraj excels in bowling

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में दुनिया का नंबर 1 स्थान हासिल किया है। यह स्थान पाने वाले भारत के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बनकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शीर्ष स्थान से हटा दिया और अब बाबर के 824 की तुलना में उनके 830 रैंकिंग अंक हैं। गिल ने पिछले हफ्ते मुंबई में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच में श्रीलंका के खिलाफ अपनी शानदार 92 रन की बदौलत शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने 8 विकेट पर 357 रन के कुल स्कोर में गिल के शीर्ष स्कोर की मदद से श्रीलंका को 302 रनों से हरा दिया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी रैंकिंग में कुछ पायदान ऊपर चढ़कर 770 रैंकिंग अंकों के साथ नंबर 4 पर पहुंच गए। तीसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक से सिर्फ 1 अंक पीछे है। श्रीलंका के खिलाफ उनके 88 रन और रविवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड 49वें वनडे शतक की बदौलत वह यह करने में कामयाब हुए हैँ। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 40 रनों की बदौलत 739 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, वह पांचवें स्थान पर मौजूद डेविड वार्नर से सिर्फ 4 अंक पीछे हैं। 


संबंधित आलेख: