पत्रकारों की सुरक्षा के लिए तैयार किए जा रहे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश
नई दिल्ली . माफिया अतीक और उसके भाई अरशद हत्याकांड के बाद कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय (Home Ministry) द्वारा तैयार किए जा रहे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के निर्देश और गृहमंत्री अमित शाह की पहल पर इन दिशानिर्देशों इस तरीके से तैयार किया जा रहा है. इससे पत्रकार सुरक्षित तरीके से रिपोर्टिंग कर सकेंगे. गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए जा रहे इन दिशानिर्देशों में पत्रकारों की पहचान और उनके आने जाने के रूट की बातें सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु रहेंगे.
सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कवरेज के दौरान जो दिशानिर्देश तैयार कर रहा है, उसके मुताबिक संवेदनशील मामलों में पत्रकार कैसे स्पाट पर पहुंचेंगे, स्थानीय पुलिस ये सुनिश्चित करेगी. ऐसा कहा गया है कि केवल उन्हीं पत्रकारों को घटनास्थल तक जाने की इजाजत दी जाए जिनके पास उनके संस्थान या प्रदेश के वैध पहचान पत्र हो. बड़े अपराधियों और संवेदनशील जगहों की रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस को ये दिशा निर्देश दिया जाएगा कि पत्रकारों के लिए खास सिक्युरिटी रिंग बनाया जाए जहां से वो अपनी रिपोर्टिग कर सकें. अनधिकृत लोगों को कवरेज स्पाट से दूर रखें.
स्थानीय पुलिस करेगी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
पत्रकारों के वाहनों के पास कोई अनधिकृत शख्स न मूवमेंट करे. स्थानीय पुलिस यह पहले से जानकारी जुटा ले कि उस स्पाट पर संभावित कितने पत्रकारों की टीम उप्लब्ध रहेगी. कवरेज के बाद पत्रकारों के लिए बाहर निकलने का सुरक्षित रूट हो यह स्थानीय पुलिस सुरक्षित करे. टीवी कवरेज के दौरान मीडिया की गाड़ी आरोपी की गाड़ी से सुरक्षित दूरी पर रहे संबधित पुलिस ये सुनिश्चित करेंगी.
पुलिस, खुफिया विभाग और फोर्स के अफसर तैयार करेंगे गाइडलाइंस
सूत्रों के मुताबिक दिशा निर्देश बनाने वाली टीम में गृह मंत्रालय के आला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. संबंधित एजेंसी उसे भी इनपुट लिया जाएगा जिसमें राज्यों के पुलिस खुफिया विभाग और अर्धसैनिक बलों के नुमाइंदे शामिल होंगे. कुल मिलाकर गंभीर वारदात को कवरेज करने की आड़ में पत्रकार बनकर आए अपराधी किसी वारदात को अंजाम न दे सकें, इसमें उस हर पहलू को ध्यान में रखा जाएगा.