• Home
  • News
  • Student union elections will be held in the entire state on December 24, the government informed by sending a letter to the Vice Chancellor of Kumaon University

24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में होंगे छात्र संघ के चुनाव, शासन ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर किया सूचित

editor
  • Awaaz Desk
  • December 07, 2022 11:12 AM
Student union elections will be held in the entire state on December 24, the government informed by sending a letter to the Vice Chancellor of Kumaon University

उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव को लेकर धरने पर बैठे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव 24 दिसंबर को होंगे ,इसके लिए शासन ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर सूचित किया है,और छात्रों द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन को स्थगित करने को भी कहा है। छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों ने पिछले कई दिनों से कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि जब तक छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वही अब चुनाव की तिथि घोषित हो जाने के बाद छात्रों में भी राहत देखी जा रही है।


संबंधित आलेख: