• Home
  • News
  • Successful landing A matter of pride for the country, on the successful landing of Chandrayaan 3, saints raised slogans with the tricolor flag in their hands.

सफल लैंडिंग देश के लिए गौरव का विषय,चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर संतों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लगाये नारे।

editor
  • Yogesh Shaily
  • August 23, 2023 06:08 PM
Successful landing A matter of pride for the country, on the successful landing of Chandrayaan 3, saints raised slogans with the tricolor flag in their hands.

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर संत समाज में भी खुशी की लहर दौड़ गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने संतों के साथ हाथों में तिरंगे झंडे लेकर लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे और एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरों के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर शुभकामनाएं देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। आज ऐतिहासिक दिन हम सबके लिए बड़ा ही गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि अब चांद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। जबकि साउथ पोल पर पहली बार भारत उतरा है। यह बेहद ही खुशी और गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत का ही ये नजीता है। आज चांद पर भारत का तिरंगा लहरा रहा है।

 


संबंधित आलेख: