• Home
  • News
  • Sunday turned out to be a dark day: An out-of-control tractor trolley overturned in Almora! The deaths of two young men cast a pall of grief over the village, and family members were devastated.

रविवार बना काला दिन: अल्मोड़ा में बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी! दो युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

editor
  • Awaaz Desk
  • March 29, 2026 10:03 AM
Sunday turned out to be a dark day: An out-of-control tractor trolley overturned in Almora! The deaths of two young men cast a pall of grief over the village, and family members were devastated.

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आज रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां देघाट के ग्राम चिन्तोली में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह ने घटना की सूचना थाना देघाट को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय दर्शन सिंह एवं 24 वर्षीय चन्दन सिंह, निवासी ग्राम चिन्तोली के रूप में हुई है। वहीं हादसे में 24 वर्षीय गोपाल सिंह और 18 वर्षीय नरेन्द्र सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा है। 


संबंधित आलेख: