• Home
  • News
  • Superstition or intoxication: In Delhi, two drug addicts killed a 6-year-old! Said - Lord Shiva had asked for sacrifice in a dream, the accused were taken into custody

अंधविश्वास या नशाः दिल्ली में दो नशेड़ी युवकों ने की 6 साल के मासूम की हत्या! बोले- भगवान शिव ने सपने में मांगी थी बलि, हिरासत में लिए गए आरोपी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 03, 2022 08:10 AM
Superstition or intoxication: In Delhi, two drug addicts killed a 6-year-old! Said - Lord Shiva had asked for sacrifice in a dream, the accused were taken into custody

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो नशेड़ी युवकों ने छह साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना लोधी कॉलोनी एरिया में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर्स के कंस्ट्रक्शन साइट पर शनिवार रात को हुई। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या करने से पहले गांजा पिया हुआ था और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों में से एक ने पुलिस को बताया कि हमने भगवान शिव का प्रसाद खाया था। उसे एक सपना आया जिसमें भोले बाबा एक बच्चे की बलि मांग रहे थे। सपना देखने के बाद वे बच्चे को अपनी झुग्गी के अंदर ले गए और रसोई के चाकू से उसका गला रेत दिया।
आरोपियों की पहचान विजय और अमर के तौर पर हुई है। विजय ने बताया कि कि गांजा पीने के बाद वह उस जगह पर गया जहां महिलाएं भजन गा रही थीं। उसने भगवान शिव की पूजा के लिए धूप मांगी, लेकिन महिला ने धूप देने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपनी झोपड़ी में लौट गया। यहां उसने सपना देखा कि भगवान शिव एक बच्चे की बलि मांग रहे हैं। पुलिस ने कहा कि बच्चा आरोपी को भी जानता था और परिवार से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपियों ने धर्मेंद्र नाम के बच्चे को अकेला पाया और उसे बुलाकर अपनी झुग्गी में ले गए। इसके बाद रसोई में ले गए और वारदात को अंजाम दिया।


संबंधित आलेख: