• Home
  • News
  • Suri on last journey: Hindu leader's last journey begins in Amritsar! Slogans of 'Suri Amar Rahe Rahe' resonated, forces deployed everywhere

अंतिम सफर पर सूरीः अमृतसर में हिंदू नेता की अंतिम यात्रा शुरू! ‘सूरी अमर’ रहे के नारे गूंजे, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 06, 2022 08:11 AM
 Suri on last journey: Hindu leader's last journey begins in Amritsar! Slogans of 'Suri Amar Rahe Rahe' resonated, forces deployed everywhere

नई दिल्ली। पंजाब में हिन्दू नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। कुछ देर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनकी अंतिम यात्रा में खासी संख्या में भीड़ उमड़ी है और ‘सूरी अमर’ रहे के नारे गूंज रहे हैं। वहीं सूरी के अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इससे पहले पुलिस ने शव यात्रा में शामिल होने वाले हिंदू नेताओं को नजरबंद कर दिया था। इस पर सूरी का परिवार भड़क गया। परिवार ने ऐलान किया था कि जब तक इन हिंदू नेताओं को नहीं छोड़ेंगे, तब तक वह शव यात्रा नहीं निकालेंगे। इसके बाद पुलिस ने हिंदू नेताओं को छोड़ दिया। वहीं माहौल को देखते हुए सिख नेता नजरबंद ही हैं। गौरतलब है कि देर रात जिला प्रशासन की तरफ से मांगें मानने का आश्वासन देने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए माना था। शनिवार पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को तिलक नगर स्थित घर ले जाया गया था। जहां उनके परिवार और हिंदू संगठनों ने शाम 6 बजे तक धरना दिया। इस दौरान वे तकरीबन आधा घंटा रेलवे लाइनों पर भी बैठे। पुलिस के साथ हलकी-फुलकी झड़प भी हुई। परिवार व संगठनों की तरफ से जिला प्रशासन को मांगें बताई गई थीं।


संबंधित आलेख: