टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबला: अहमदाबाद में लगा दिग्गजों का तांता! रोहित-शाह और धोनी पहुंचे स्टेडियम
टी20 विश्व कप 2026 अपने मुकाम पर पहुंच चुका है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत जहां लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरा है, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की नजर खिताबी सूखे को खत्म करने पर हैं। इस मैच के लिए अहमदाबाद में दिग्गजों का तांता लगा है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह, टी20 विश्व कप के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे हैं।
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भारत और न्यूजीलैंड के लिए दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने दोनों ही टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने कहा, 'यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला टी20 विश्व कप रहा है। इसके कई आकर्षक बिंदु रहे, जिसमें हमारे एसोसिएट सदस्यों के कुछ शानदार प्रदर्शन भी शामिल हैं। अब भारत और न्यूजीलैंड को फाइनल के लिए गुड लक कहने का समय है, जो भारी भीड़ के सामने खेला जाएगा और जिसे करोड़ों लोग देखेंगे।' टी20 विश्व कप 2026 ने इतिहास रच दिया है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया है, अकेले भारत में दर्शकों की संख्या 500 मिलियन को पार कर गई है, जो किसी भी टी20 विश्व कप में अब तक की सर्वाधिक है। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी रविवार सुबह अहमदाबाद पहुंच गए, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। यह खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। धोनी ने इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की रोमांचक सेमीफाइनल जीत भी देखी थी। भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वह पत्नी रितिका सजदेह के साथ मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं।