• Home
  • News
  • Talk of equality: 108 women officers posted in the Indian Army will be promoted to the rank of colonel! For the first time women will lead army units

बात बराबरी कीः भारतीय सेना में तैनात 108 महिला अधिकारियों का होगा कर्नल रैंक पर प्रमोशन! पहली बार आर्मी यूनिट्स को लीड करेंगी महिलाएं

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 20, 2023 08:01 AM
Talk of equality: 108 women officers posted in the Indian Army will be promoted to the rank of colonel! For the first time women will lead army units

नई दिल्ली। भारतीय सेना में तैनात 108 महिला अधिकारियों का कर्नल रैंक पर प्रमोशन हो सकता है। खबरों की मानें तो विगत 9 जनवरी से महिला अधिकारी विशेष संख्या 3 चयन बोर्ड की कार्रवाई चल रही है। इस प्रमोशन का मतलब महिलाओं को पुरुषों के बराबर लाना है। बता दें कि यह पहला मौका होगा जब महिलाएं आर्मी यूनिट्स को लीड करेंगी। असल में साल 1992 से 2006 के बैच की 108 रिक्तियों के खिलाफ 244 महिला अधिकारियों के प्रमोशन पर विचार किया जा रहा है। इनमें इंजीनियर्स, सिग्नल, आर्मी एयर डिफेंस, इंटिलिजेंस कोर, आर्मी सर्लिस कोर, आर्मी ऑर्डिनेंस कोर और इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न हथियारों और सेवाओं में शामिल अफसर शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 28 वैकेंसी कोर ऑफ इंजीनियर्स विभाग में हैं। इसके लिए 65 महिलाओं पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद सेना आयुध कोर और इलेक्ट्रिल-मैकिनकल इंजीनियरिंग में बारी-बारी से 19 और 21 रिक्तियां हैं। यहां प्रत्येक में कर्नल पद के लिए 47 महिला अधिकारियों पर विचार चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि आर्मी एयर डिफेंस में 3 वैकेंसी के लिए 7 महिला अधिकारियों और इंटिलिजेंस कॉर्प्स में 5 वैकेंसी के लिए भी 7 महिला अधिकारियों पर विचार किया जा रहा है। वहीं आर्मी सर्विस कॉर्प्स और कॉर्प्स ऑफ सिगनल्स में 14 और 18 वेकैंसी के लिए क्रमश: 29 और 42 महिला अधिकारियों पर विचार किया जा रहा है। एक सीनियर अधिकारी ने खुशी जताते हुए कहा कि वह काफी प्रसन्न महसूस कर रही हैं। हालां कि यह देरी से आया लेकिवन आखिकरकार आ ही गया। अधिकारी ने आगे कहा कि हमारी कड़ी मेहनत और हठ के चलते यह मुमकिन हुआ है। यह ऐसा दिन है जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


संबंधित आलेख: