• Home
  • News
  • Teacher's brutality: Class 5 student was hit with scissors, then thrown down from the first floor of the school! When will the teachers' eligibility parameters be fixed?

टीचर की हैवानियत:क्लास 5 की स्टूडेंट को कैंची से मारा,फिर स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया नीचे!उठे सवाल-टीचर्स एलिजिबिलिटी के पैरामीटर कब होंगे ठीक?

editor
  • Kanchan Verma
  • December 20, 2022 01:12 PM
Teacher's brutality: Class 5 student was hit with scissors, then thrown down from the first floor of the school! When will the teachers' eligibility parameters be fixed?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों को मॉडल के रूप में पेश करती आई है लेकिन दिल्ली के ही एक सरकारी स्कूल से सनसनीखेज खबर सामने आई है। दिल्ली की मॉडल बस्ती इलाके में स्थित सरकारी स्कूल की टीचर ने पांचवी की छात्रा को कैंची से मारा,पीटा, और स्कूल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया,जिसकी वजह से छात्रा के सिर में गम्भीर चोटे आई बच्ची को आनन फानन में बाड़ा हिन्दू राव में एडमिट कराया गया। बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है वही मिली जानकारी के मुताबिक टीचर ने एक अन्य छात्र के सिर पर भी डंडे से चोट पहुंचाकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस का बीट अधिकारी स्कूल पहुंचा और टीचर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है और आगे की जांच की जा रही है।


पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने भी दिल्ली की मीडिया को बताया कि सुबह 11:15 बजे देश बंधु गुप्ता रोड थाने के बीट अधिकारी को सूचना मिली कि एक शिक्षिका ने स्कूल की पहली मंजिल से पांचवीं कक्षा की छात्रा को नीचे फेंक दिया है घायल बच्ची को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती करवाया गया।इसके बाद  घायल लड़की को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहाँ बच्ची का इलाज चल रहा है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कक्षा में चारों तरफ बच्चों की किताबें, कॉपियां, पेंसिल और लंच बिखरा हुआ था,टेबल कुर्सियां बिखरी हुई थीं,क्लास में कहीं कहीं खून की छींटे भी दिखाई दिए थे। इस दौरान टीचर खुद का नाम लेते हुए जिंदाबाद का नारा लगा रही थी, वहीं आरोपी टीचर पुलिस वालों को भी गालियां दे रही थी।

 

डीसीपी ने मीडिया को बताया  कि टीचर ने पहले छात्रा को पहली मंजिल से नीचे लटकाया था, उसके बाद नीचे फेंका, साथ ही कुछ और बच्चों को भी मारा पीटा था। उन्होंने बताया कि गीता देशवाल नाम की शिक्षिका ने छात्रा पर कैंची से हमला किया और फिर पहली मंजिल पर बनी क्लास से नीचे फेंक दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है लेकिन सिर में चोटें आई हैं।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी टीचर का दो महीने पहले गर्भपात हो गया था,और अभी वो पांच महीने की गर्भवती है उसका पति रुपेश अहलावत एक ट्रक चालक है जो हरियाणा के झज्जर में स्थित लकड़िया गांव में रहता है। आरोपी यहां एक पीजी में रहती है। फिलहाल आरोपी टीचर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 


ऐसे मामले अक्सर सामने आते है जब टीचर द्वारा बच्चों को बुरी तरह पीटा गया हो या प्रताड़ित किया गया हो ऐसे में  पैरेंट्स अक्सर सवाल उठाते है कि क्या टीचर बनने के लिए सिर्फ बीएड,एलटी,टीईटी पास करना ही काफी है या बच्चों की साइकोलॉजी आना भी ज़रूरी होना चाहिये? टीचर्स भर्ती के समय उनकी मनोदशा की भी जांच होनी चाहिए ताकि स्कूल में बच्चों के साथ टीचर्स सामंजस्य बैठा सकें।


संबंधित आलेख: