• Home
  • News
  • Team India gets a big shock! Rishabh Pant out of the entire series, this wicketkeeper will return to Test after 2 years

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! ऋषभ पंत पूरी सीरीज से बाहर, 2 साल बाद होगी इस विकेटकीपर की टेस्ट में वापसी

editor
  • Awaaz Desk
  • July 24, 2025 10:07 AM
Team India gets a big shock! Rishabh Pant out of the entire series, this wicketkeeper will return to Test after 2 years

नई दिल्ली। इंग्लैंड सीरीज के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। इस बीच ऋषभ पंत पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत को पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण छह हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। मेडिकल टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह दर्द निवारक दवा लेकर फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। हालांकि उन्हें चलने के लिए अब भी सहारे की जरूरत है। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी की संभावना बहुत कम दिख रही है। इस बीच चयन समिति 5वें टेस्ट से पहले इशान किशन को टीम में शामिल करेगी, क्योंकि पंत अंतिम मैच का हिस्सा नहीं होंगे। भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैच की सीरीज का अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओवल में खेला जाएगा। इशान किशन करीब 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे।


संबंधित आलेख: