• Home
  • News
  • Technology: New invention of Chinese students! Mr. India made a unique coat, after wearing it the person will disappear from the sight of the camera

टेक्नोलॉजीः चीनी छात्रों का नया अविष्कार! मिस्टर इंडिया वाला यूनिक कोट बनाया, पहनने के बाद कैमरे की नजर से हो जाएगा गायब इंसान

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 10, 2022 07:12 AM
Technology: New invention of Chinese students! Mr. India made a unique coat, after wearing it the person will disappear from the sight of the camera

नई दिल्ली। यूं तो टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन सबसे आगे रहता है और यहां लगातार नए-नए अविष्कार किए जाते हैं। इसी क्रम में चीनी छात्रों ने एक नया अविष्कार किया है। चीन के कुछ छात्रों ने मिलकर एक यूनिक कोट बनाया है। खबरों की मानें तो इस कोट को पहनने के बाद व्यक्ति कैमरे की नजर से गायब हो जाएगा। चीनी छात्रों की तरफ से एक कम लागत वाले कोट का आविष्कार किया है जो स्पष्ट रूप से मानव शरीर को सुरक्षा कैमरों से छिपा सकता है। छात्रों का दावा है कि आर्टिफिशियल इनटेलीजेंस द्वारा इसकी निगरानी की जाती है। हांगकांग स्थित समाचार पत्र साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि इनविस डिफेंस नाम का कोट, हालांकि मानव आंखों के लिए दृश्यमान है, दिन के समय कैमरों को धोखा दे सकता है। कोट की कीमत करीब 6 हजार रुपये तय की जा सकती है। 
बताया जाता है कि सैकड़ों टेस्ट करने के बाद चीनी छात्रों ने ये कोट तैयार किया है। ये कोट इंसान को सिक्योरिटी कैमरे में हाइड कर देता है। चीनी छात्रों के इस इनोवेशन ने चीनी सरकार की नींद उड़ा दी है। ये कोट रात में एआई मॉनिटर हीट सिग्नल देता है। सूत्रों के अनुसार चीनी सरकार इस कोट पर बैन लगा सकती है। इस कोट को क्रिएटिव कंपटीशन में पहला प्राइज भी मिल चुका है। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने बताया कि इन स्नातक छात्रों के काम को हुआवेई टेक्नोलॉजीज कंपनी द्वारा एक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।


संबंधित आलेख: