ब्रेकिंग:नए साल पर किशोरों को मिला कोरोना सुरक्षा कवच! आज से बच्चों की वैक्सीन के लिए करवा सकते है रजिस्ट्रेशन,पूरी खबर लिंक में
नए साल का पहला दिन है और केंद्र सरकार किशोरों को उनकी सेहतमंद ज़िन्दगी का तोहफा देने जा रही है। अब किशोरों को भी कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन का कवच मिलेगा। आज से इसकी शुरुआत भी हो गयी है। जी हां आज से यानी पहली जनवरी से किशोरों की वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अब 15 साल से 18 साल की उम्र तक के किशोर कोविन वेबसाइट में लॉगिन कर अपॉइंटमेंट ले सकते है। 3 जनवरी से रजिस्टर्ड बच्चों को वैक्सीन की खुराक मिलनी शुरू हो जायेगी। ये व्यवस्था हर राज्य में होगी। इसके साथ ही बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स और पहले से बीमार चल रहे 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को भी अतिरिक्त वैक्सीन की खुराक 10 जनवरी से मिलनी शुरू हो जायेगी।
आपको बता दें कि दिल्ली में दस लाख से अधिक किशोरों को कोवैक्सिन की खुराक उपलब्ध करवाई जाएगी,दो खुराकों के बीच करीब 28 दिन का अंतर होना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बाकायदा एक रिपोर्ट भी तैयार की है। किशोरों को पहली खुराक की प्रक्रिया फरवरी माह के अंत तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है।
वहीं दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों ने बुजुर्गों की ही तरह बच्चों के लिए ड्राइव थ्रू टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवानी शुरू की है। अब बच्चे कार में बैठे बैठे भी प्राइवेट अस्पतालों से वैक्सीन की खुराक ले सकेंगे। ड्राइव थ्रू सुविधा से अस्पतालों में लगने वाली भीड़ से भी निजात मिल सकेगी।