• Home
  • News
  • Tension during the festival of colors: A dispute erupted in Dehradun when minors threw balloons! A clash with a shopkeeper led to traffic jams and police presence, leading to widespread unrest.

रंगों के त्योहार पर तनावः देहरादून में नाबालिगों के बीच गुब्बारे मारने से शुरू हुआ विवाद! दुकानदार से झड़प के बाद सड़क पर जाम और पुलिस की मौजूदगी में बढ़ा हंगामा

editor
  • Awaaz Desk
  • March 03, 2026 12:03 PM
Tension during the festival of colors: A dispute erupted in Dehradun when minors threw balloons! A clash with a shopkeeper led to traffic jams and police presence, leading to widespread unrest.

देहरादून। देशभर में रंगों के उत्सव होली की धूम मची हुई है। इस दौरान जहां लोग उत्साह और उल्लास के बीच पर्व मना रहे हैं, वहीं कुछ जगहों पर विवाद के बाद झड़पें भी सामने आई हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है, यहां चकराता रोड पर होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दुकान के बाहर कुछ नाबालिग किशोर किशोरियां एक-दूसरे पर गुब्बारे मार रहे थे। एक दुकानदार के मना करने के बाद उन किशोरों ने दुकानदार और उसके साथियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आकर दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना में करीब 3-4 युवकों को चोटें आई हैं। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया। घटना की सूचना के बाद नगर कोतवाली पुलिस बल ने मोर्चा संभाला, लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला शांत होने के बाद सड़क से जाम हटाया गया। 


संबंधित आलेख: