• Home
  • News
  • Terror in Kashmir: Terrorist recruitment module busted! Lashkar-e-Taiba associate terrorist arrested

कश्मीर में आतंक: आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का पर्दाफाश! लश्कर ए तैयबा के सहयोगी आतंकवादी गिरफ्तार

editor
  • Tapas Vishwas
  • September 11, 2023 04:09 AM
Terror in Kashmir: Terrorist recruitment module busted! Lashkar-e-Taiba associate terrorist arrested

जम्मू कश्मीर की बारामूला पुलिस ने एक आतंकवादी भर्ती मॉडयूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को लश्कर से जुड़े 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। और उनके कब्जे से हथगोले 30 एके-47और जीवित कारतूस बरामद किया है। पुलिस को इस संघठन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। अधिकारिक बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लतीफ अहमद डार,शौकत लोन और इशरत रसूल के रुप में हुई है। तीनों व्यक्ति लश्कर-ए-तैयबा के साथ आतंकवादी सहयोगियों के रूप में काम कर रहे थे और जांच के दौरान यह पाया गया कि उन्होंने क्रेरी के सामान्य क्षेत्र में चार युवाओं की पहचान की थी और उन्हें आतंकवादी रैंकों में सक्रिय करने वाले थे। बयान में उल्लेख किया गया है कि उपरोक्त तीन व्यक्ति क्रेरी के सामान्य क्षेत्र में भर्ती मॉड्यूल के मास्टरमाइंड थे और सक्रिय आतंकवादियों उमर लोन और एफटी उस्मान के संपर्क में भी थे। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। इनके पास से भी एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। 
 


संबंधित आलेख: