• Home
  • News
  • The 136th birth anniversary of Govind Ballabh Pant was celebrated in GB Pant Engineering College Horse Racing and Collectorate premises.

जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी व कलेक्ट्रेट परिसर में मनाई गई गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती।

editor
  • Yogesh Shaily
  • September 10, 2023 12:09 PM
The 136th birth anniversary of Govind Ballabh Pant was celebrated in GB Pant Engineering College Horse Racing and Collectorate premises.

उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉक्टर आशीष चौहान पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की फोटो पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जीवनी पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया तो वही वक्ताओं द्वारा पौड़ी से उनका गहरा नाता होने की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की गई इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पौड़ी शहर में स्थापित करने के लिए संबद्ध अधिकारी को भूमि चयन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत का जन्म स्थान शहर के च्वींचा गांव में भी संग्रहालय बनाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन अद्वैत बहुगुणा द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी, ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, संस्कृति विभाग से प्रेमचंद्र ध्यानी, व्यापार सभा कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसांई, सभासद अनीता रावत, रघुवीर सिंह रावत आदि की मौजूदगी रही।       


संबंधित आलेख: