• Home
  • News
  • The Anganwadi worker of a three-year-old innocent burnt the private part for repeatedly urinating in the pants!

उफ़्फ़!बार बार पैंट में पेशाब करने पर तीन साल के मासूम का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

editor
  • Kanchan Verma
  • September 03, 2022 08:09 AM
The Anganwadi worker of a three-year-old innocent burnt the private part for repeatedly urinating in the pants!

तीन साल के मासूम बच्चे को बार बार कपड़े गीले करने की इतनी खतरनाक सजा मिली कि सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। छोटे बच्चे बार बार पेशाब करते है लेकिन उनके साथ बर्बरता से पेश नही आया जाता। बार बार अपनी पैंट गीली करने पर दर्दनाक सजा की ऐसी ही एक दिल देहलादेने वाली घटना कर्नाटक के तुमकुरु जिले से सामने आई है। जिले की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तीन साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट इसीलिए आग से जला दिया,क्योंकि बच्चा बार बार पेशाब करके अपने कपड़े गीले कर रहा था।


पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ऐसा इसिलए किया क्योंकि तीन साल का बच्चा कक्षा में बार-बार अपनी पैंट गीला कर दे रहा था। बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जलाने के आरोप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
गुरुवार को एक महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस को इस घटना का पता चला। यह घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है।

जिले के चिक्का नयनकहल्ली तालुक के गोडेकेरे गांव के निवासियों ने अधिकारी को पत्र लिखकर आंगनबाडी कार्यकर्ता पर बच्चे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर सरकारी अधिकारी जी होन्नप्पा ने मामले की जांच के लिए गांव का दौरा किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रश्मि के पी से कई तरह के सवाल किए। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा कि वह केवल माचिस की तीली से बच्चे को डराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गलती से आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे का प्राइवेट पार्ट जल गया। बच्चे ने इसकी शिकायत अपनी दादी से की थी। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया।


संबंधित आलेख: