• Home
  • News
  • The bird is freed! Elon Musk completed the deal of Twitter, the deal completed just a day before the deadline, Elon had reached the headquarter with the bathroom sink, gave a hint to some officials to sink

चिड़िया हुई आज़ाद!एलन मस्क का हुआ ट्विटर,डैडलाइन से ठीक एक दिन पहले पूरी की डील, कंपनी के हैडक्वार्टर बाथरूम सिंक लेकर डील से पहले पहुंचे थे एलन,कुछ अधिकारियों को सिंक करने का दिया था हिंट

editor
  • Kanchan Verma
  • October 28, 2022 07:10 AM
The bird is freed! Elon Musk completed the deal of Twitter, the deal completed just a day before the deadline, Elon had reached the headquarter with the bathroom sink, gave a hint to some officials to sink

भारत:28/10/2022

दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क (Elon Musk)ने आखिरकार ट्विटर (Tweeter)अपने हैंडओवर कर ही लिया है। उन्होनें 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में डील पूरी की है। इसी के साथ उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल सहित दो और वरिष्ठ मैनेजर्स को ट्विटर सेबाहर कर दिया है। पराग अग्रवाल भारतीय मूल के आईआईटी बॉम्बे से पढे है और पिछले साल नवंबर में ही वो ट्विटर के सीईओ बने थे।

एलन मस्क द्वारा ट्विटर की डील को इस तरह आसान भाषा मे कुछ इस तरह समझे

एलन मस्क ने डैड लाइन से पहले ही पूरी की ट्विटर को टेकओवर करने की प्रक्रिया

सीईओ समेत ट्विटर के कई बड़े अधिकारियों को हटाने की ख़बर आयी सामने

एलन मस्क ने पहले ही अधिकारियों को हटाने के दे दिए थे संकेत।

अप्रैल 2022 में की थी ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में ख़रीदने की डील

 जुलाई में एलन मस्क ने विचार बदले और कहा अब उनकी ट्विटर में दिलचस्पी नहीं, ट्विटर ने कानूनी रास्ता अपनाया

अक्तूबर में फिर ट्विटर की डील में दिखाई दिलचस्पी, कंपनी ने रोकी कानूनी कार्यवाही।

ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क के पास शुक्रवार तक का समय था। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ता। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने गुरुवार को इस डील को पूरा कर लिया। डील पूरी करने के साथ ही मस्क एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल और दो अन्य टॉप अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। इनमें कंपनी की पॉलिसी हेड विजया गाड्डे (Vijaya Gadde) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल (Ned Segal) के नाम शामिल हैं। माना जा रहा था कि मस्क के मोर्चा संभालते ही इन लोगों की छुट्टी हो सकती है। इसकी वजह यह थी कि मस्क इन लोगों को शुरू से ही पसंद नहीं करते थे। मस्क ने इन लोगों पर उन्हें और ट्विटर के निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि इन लोगों ने ट्विटर के फेक अकाउंट्स के बारे में सही जानकारी नहीं दी।

 

मस्क ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि चिड़िया अब आजाद हो गई है। ट्विटर को खरीदने के पीछे मस्क का तर्क था कि वह इस प्लेटफॉर्म को इसलिए खरीदना चाहते हैं ताकि आने वाली सभ्यता के पास एक साझा डिजिटल मंच हो। इस प्लेटफॉर्म पर विभिन्न विचारधारा और विश्वास के लोग किसी हिंसा के बिना स्वस्थ चर्चा कर सकें। मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया राइट विंग और लेफ्ट विंग के बीच में नफरत फैला रहे हैं। पारंपरिक मीडिया संस्थानों ने इस नफरत को हवा दी है।


चिड़िया आज़ाद हुई वाले ट्वीट पहले एलन मस्क ने उन्होंने मसखरे अंदाज में एक वीडियो शेयर की थी जिसमे वो ट्विटर ख़रीदने से ठीक एक दिन पहले बुधवार को एक बाथरूम सिंक लेकर कंपनी के हैडक्वार्टर पहुंचे थे,नौ सेकेंड के इस वीडियो ने पूरी दुनियां में धमाल मचा दिया उनकी इस वीडियो में ट्विटर के कुछ अधिकारियों को आउट करने के हिंट्स छुपे हुए थे।  उन्होंने कैप्शन में लिखा था "लेट्स दैट सिंक इन"
संदेश बिल्कुल साफ था कि अब कुछ के डूबने केदिन आ गए है। इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में भी बदलाव कर चीफ ट्वीट कर दिया है।


संबंधित आलेख: