नैनीताल:विभाग द्वारा काम का स्कोप बढ़ाकर बार बार मांगा जाता है बजट,एक साल में लोअर मॉल रोड ठीक नहीं पाए,अब अगर अपर और लोअर मॉल रोड दोनों ढहे तो 100 साल लगेंगे! पुनीत टंडन का प्रशासन पर तीखा हमला
नैनीताल।
Lower Mall Road के निर्माण में हो रही देरी को लेकर धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने प्रशासन और PWD पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सड़क का काम पूरा नहीं हो पाना प्रशासन की विफलता है।
टंडन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले समय में Mall Road का कोई और हिस्सा ढह जाता है तो इसे लेकर हैरानी नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक विभाग अब काम का scope बढ़ाकर करीब 40 करोड़ रुपये की मांग कर रहा है, जो उनकी समझ से परे है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर एक सड़क के काम का scope बार-बार क्यों बढ़ाया जा रहा है। टंडन ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में अलग-अलग स्तर पर अलग कहानी चल रही है और सवाल उठाया कि “यहां से भी ढहा दो, वहां से भी ढहा दो, फिर हर तरफ से पैसा वसूला जाए” जैसी स्थिति क्यों बन रही है।
टंडन ने प्रशासन से सीधा सवाल किया कि यदि भविष्य में Mall Road का कोई हिस्सा धंसता या ढहता है और उससे स्थानीय निवासियों या कारोबारियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो क्या प्रशासन इसकी भरपाई की जिम्मेदारी लेगा?
उन्होंने कहा कि जिस गति से प्रशासन एक Lower Mall Road को ठीक करने में एक साल से अधिक समय लगा रहा है, अगर भविष्य में Upper और Lower दोनों Mall Road पर गंभीर स्थिति पैदा हुई तो “इन्हें ठीक करने में सौ साल लग जाएंगे।”
टंडन ने कहा कि मामला सिर्फ सड़क की मरम्मत का नहीं है, बल्कि नैनीताल के लोगों की सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन और संबंधित विभाग काम की स्पष्ट समयसीमा, लागत और तकनीकी योजना को सार्वजनिक करें और यह भी स्पष्ट करें कि देरी के लिए जिम्मेदारी किसकी है।