कुटीर उद्योग के रूप में चल रहा कच्ची शराब का कारोबार, आबकारी विभाग ने की छापेमारी।
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा काशीपुर के गांव बरखेडी ,खाई खेडा ,दुर्गापुर के जंगलो मे छापामार कार्यवाही को अंजाम देते हुए अवैध मद्य निष्कर्षण के विरूद्ध अभियान में 6 भट्टी, शराब खाम बनाने के उपकरण, 8000 किग्रा लहन नष्ट करते हुए लगभग डेढ़ सौ लीटर शराब बरामद की।
आबकारी टीम ने जंगलों में जैसे ही छापेमारी शुरू की तो कच्ची शराब बनाने वाले माफिया फरार हो गये, कच्ची शराब माफियाओं छापेमारी से हड़कंप मच गया, टीम ने जंगलों में धधक रही अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट करते हुए हजारों लीटर लहन भी नष्ट किया, नदियों के तट पर कच्ची शराब की भट्टियां जिस तरह से धधक रही थी उससे यही प्रतीत होता है कि काशीपुर में कुटीर उद्योग के रूप में कच्ची शराब का कारोबार फल फूल रहा है।
वहीं िस पुरी कार्यवाही में आबकारी विभाग ने आधा दर्जन शराब माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है साथ ही गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. वहीं छापेमारी टीम मे काशीपुर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर महेंद्र बिष्ट, आबकारी निरीक्षक बाजपुर मोहन कोरंगा समेत अन्य आबकारी कार्मिक मौजूद रहे ।