• Home
  • News
  • The complaint against Lord Indradev was given in the police station! Angry farmer got angry with Indradev due to heavy rain, went to the police station to complain! This complaint went viral on the internet

भगवान इंद्रदेव के खिलाफ़ थाने में दी तहरीर!भारी बारिश से नाराज़ किसान इंद्रदेव से हुआ नाराज़,शिकायत करने जा पहुंचा थाने!इंटरनेट पर वायरल हुई ये शिकायत

editor
  • Kanchan Verma
  • October 13, 2022 09:10 AM
The complaint against Lord Indradev was given in the police station! Angry farmer got angry with Indradev due to heavy rain, went to the police station to complain! This complaint went viral on the internet

उत्तरप्रदेश:13/10/2022

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो इनदिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल मॉनसून सीजन बीत जाने के बाद भी कई जगह बारिश जारी है जिससे परेशान होकर एक किसान इंद्रदेव की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन जा पहुंचा,और इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। किसान की तहरीर देख पुलिस भी हक्की बक्की रह गयी।
उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से सैकड़ो मकान जमीदोंज हो गए और किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। भारी बारिश से परेशान भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बृजकिशोर लोधी इंद्रदेव से नाराज़ होकर उनकी शिकायत लेकर सीधे थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि इंद्रदेव द्वाराइस साल अत्यधिक बारिश की गई है। जिससे किसानों की फसलों को क्षति हुई,किसान की जीविका फसलों पर ही निर्भर है अब किसानों को परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है,कई मकान गिर गए,कई लोग बेघर हो गए।

 


भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बृजकिशोर लोधी ने आरोप लगाया, 'इंद्र देव के कारण किसान व गरीबों के सामने रोजीरोटी की समस्या उत्पन्न हुई.' इंद्र भगवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई. कोतवाली में इंद्रदेव के खिलाफ शिकायती पत्र पहुंचने पर लोगों में इसकी की चर्चा है.

 

आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई माह में गोंडा जिले में संपूर्ण समाधान दिवस पर एक किसान सुमित कुमार यादव ने तहसीलदार को इंद्रदेव के खिलाफ़ शिकायत पत्र दिया । इस पत्र में किसान ने बारिश ना करने के लिए इंद्र देवता की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की थी,मजे की बात ये रही कि तहसीलदार ने भी बिना देखे ही मामला आगे भेज दिया । संपूर्ण समाधान दिवस की लगी मुहर वाला शिकायत पत्र इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया था, अब भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बृजकिशोर लोधी इंद्रदेव की शिकायत कर चर्चाओं में है।


संबंधित आलेख: